Latest News & Updates

शिविर में 800 लोगों की स्वास्थ्य जांच
09-09-2012

फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 800 लोगों की स्वास्थ्य जाचं की गई। शिविर का शुभारंभ स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य महाराज ने किया। उन्होंने कहा स्वस्थ तन एवं मन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। उन्होंने कहा जब तक तन और मन स्वस्थ नहीं होगें तब तक व्यक्ति का ध्यान अपने रोगों और चिंताओं में ही उलझा रहेगा। तन और मन के स्वस्थ होने पर ही वह एकाग्रचित होकर ईश्वर की ओर स्वयं को मोड़ सकता है। शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA