Latest News & Updates

मकर संक्रांति पर गुरु महाराज ने बांटे गर्म कपड़े
13-01-2021

श्री सिद्धदाता आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों भक्तों ने माथा टेका। यहां पीठाधिपति स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने मंदिर के अर्चकों एवं सेवादारों को गर्म कपड़े प्रदान किए।

इस अवसर पर श्री गुरु महाराज ने बताया कि मकर राशि में प्रवेश करते सूर्यदेव का स्वागत करने के लिए मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से उत्तरायण का भी प्रारंभ होता है। जिसे देवताओं के दिन कहा जाता है। श्री गुरु महाराज ने बताया कि इस दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए जप, तप, स्नान आदि का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान आदि के बाद किए गए दान से विशेष कृपा प्राप्त होती है।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA