Latest News & Updates

स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस
26-01-2021

सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में तिरंगा फहराकर देश के 72वें गणतंत्र दिवस का स्वागत किया गया। झंडारोहण के बाद आश्रम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि यह आजादी हमें बड़ी कीमत चुका कर मिली है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबका कत्र्तव्य है।

उन्होंने आश्रम स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में तिरंगा फहराया। स्थल को फूलों और मालाओं से सजाया गया था। स्वामीजी ने कहा कि आज हम देश का ७२वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। लेकिन हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हमें यह अवसर कितनी कुर्बानियों के बाद मिला है। कितनी मांओं से अपने लाल और कितनी महिलाओं ने अपने पतियों को इसके लिए न्यौछावर किया है। इसके अलावा आज भी सीमाओं पर डटे सैनिक और खेतों में कार्यरत किसान पसीना बहाकर देश को आगे बढ़ाने के प्रयास में जुटा है। वहीं देश का हर नागरिक अपने अपने तरह से देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहा है।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA