Latest News & Updates

नववर्ष एवं गुरु महाराज जी का जन्मोत्सव!!
01-01-2021

श्री सिद्धदाता आश्रम में नववर्ष का जोरदार स्वागत किया गया। भजन संगीत के बीच अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरूषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि सभी जन इस नववर्ष का निर्मल मन के साथ स्वागत करें। आज स्वामीजी का जन्मदिन होने से भी भक्तों में अधिक जोश था।

इससे पहले उन्होंने मंदिर में भगवान श्रीमन्नारायण का पूजन किया और समाधि पर वैकुंठवासी गुरुदेव से भी जनहित के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भजन आदि के माध्यम से गुरुदेव के जन्मोत्सव की बधाइयां दी गईं। वहीं कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों द्वारा किया गया। जिसके जरिए देश विदेश के भक्त भी कार्यक्रम से जुड़ सके। आश्रम पहुंचे सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद का प्रबन्ध किया गया। वहीं कोविड नियमों का भी कड़ाई से पालन किया गया।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA