Latest News & Updates

स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय में आयोजित हुआ स्वतंत्रता दिवस पर्व
15-08-2021

फरीदाबाद। श्री सिद्धदाता आश ्रम के प्रांगण में स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी ही सादगी परंतु जोश के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर आश्रम के अधिष्ठाता एवं महाविद्यालय के चेयरमैन श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता किसी भी भाव से ऊपर की चीज है। हर जीव स्वभाव से स्वतंत्र होना और रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि माता और मातृभूमि के संग हर जीव रहना चाहता है लेकिन इन दोनों पर ही कोई कष्ट हो तो, व्यक्ति सहज नहीं रह सकता है। गुरु महाराज ने बताया कि एक लंबे संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली है। जिसे बचाए और बनाए रखने की जिम्मेदारी हर भारतीय की है। इसके लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने यहां सबसे पहले झंडारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता पर्व का प्रारम्भ किया। महाविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं की प्रस्तुतियां दीं। वहीं प्राचार्य ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय के पाठ्यक्रम आदि के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद सभी को प्रसाद प्रदान किया गया।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA