Latest News & Updates

संस्कृत वेद विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन
24-08-2021

संस्कृत दिवस के अवसर पर हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा प्रायोजित एक प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय में किया गया। जिसमें वेद मंत्र उच्चारण एवं श्लोक अंत्याक्षरी में शुभ शर्मा प्रथम, अंचल पाठक द्वितीय एवं गौरव झा तृतीय स्थान पर रहे।

यह आयोजन भारत संस्कृत परिषद फरीदाबाद की अध्यक्ष डॉ श्रीमती गीता आर्य एवं श्रीमती पुष्पा शर्मा सेवा निवृत्त संस्कृत अध्यापिका की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी अध्यापक गण मौजूद रहे



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA