Latest News & Updates

असली जरूरतमंदों तक पहुंचे श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादार
10-01-2022

श्री सिद्धदाता आश्रम के सेवादारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठिठुर रहे लोगों को ढूंढकर कंबल प्रदान किए। कंबल लेने वालों की आशीष सुकून देने वाली थीं।

श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर सेवादारों ने राजमार्ग पर जरूरतमंदों को टटोला। यहां चौराहों, फुटओवर ब्रिज, मेट्रो स्टेशनों के नीचे उपलब्ध साधनों में ठिठुरने को मजबूर लोगों को कंबल ओढ़ाए। घंटों चले इस प्रयास से सैकड़ों की संख्या में लोग लाभान्वित हुए।

इस बारे में स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी बताया कि आश्रम में आने वाले हर व्यक्ति को भोजन प्राप्त होता है। लेकिन सडक़ों पर ठिठुरने वाले लोगों का कम ही लोग ख्याल रख पाते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुण्य कमाने और अपने नकारात्मक प्रारब्ध कर्मों को काटने के लिए दान सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त असमानता को खत्म करना हमारे हाथ में नहीं है लेकिन लोगों की कुछ जरूरतों को समाज पूरा करने का प्रयास अवश्य कर सकता है।

गौरतलब है कि श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से सर्दियों में गर्म कपड़ों, कंबल एवं शॉलों का वितरण, दैनिक लंगर, गर्मियों में मीठे पानी की छबीलों, कोरोना काल में लोगों की भोजन आदि द्वारा सेवा करने, स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन करने आदि अनेक सेवा प्रकल्पों से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA