Latest News & Updates

आस्था एवं विश्वास के साथ मनाया #लोहड़ी का पर्व
13-01-2022

आज श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) फरीदाबाद में लोहड़ी का पर्व आस्था एवं विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि विधान के साथ सुंदरी मुंदरी को याद करते हुये अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी सुख शांति एवं सम्पन्नता का पर्व है| इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने देश में महामारी मुक्ति एवं भाईचारे के लिए प्रार्थना की।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA