Latest News & Updates

सिद्धदाता आश्रम ने स्काउट्स एवं जरूरतमंदों को बांटे कंबल
22-12-2022

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के निर्देश पर कंबल बांटने पहुंचे सेवादार श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से सेक्टर 65 स्थित हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा के राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में कैडेट्स और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि आश्रम ने हमेशा ही वंचित वर्ग को संबल प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज दिन रैन मानवता की अहर्निश सेवा में रत हैं। उनकी करुणा पाने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग श्री सिद्धदाता आश्रम पहुंचते हैं। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े कैलाश शर्मा ने कहा कि हम स्वामीजी के निर्देश पर जनहित के अनेक कार्य कर रहे हैं। इन सर्दियों में हम अनेक वंचित वर्गों के बीच जाकर उनकी थोड़ी बहुत मदद की कोशिश कर रहे हैं। इनमें उनके बीच फलों का वितरण, सर्दियों के कपड़े कंबल, शॉल आदि का वितरण भी किया जा रहा है।

इस दौरान ज्ञानचंद शर्मा, भारत भूषण शर्मा, नितिन गोसाईं, नवल किशोर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA