Latest News & Updates

श्री सिद्धदाता आश्रम में हर्ष एवं उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
26-01-2023

श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस व स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय का 16 वां स्थापना दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने झंडारोहण किया।

महाविद्यालय में वाग्देवी सरस्वती पूजन, वेद भगवान पूजन, बटुक ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इसके बाद महाविद्यालय के चेयरमैन श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने ब्रह्मचारियों को ब्रह्म गायत्री मंत्र दीक्षा व आशीर्वाद प्रदान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्रों ने संस्कृत, हिन्दी एवं अंग्रेजी के माध्यक्ष से गणतंत्र, स्वाधीनता, स्वतंत्रता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं कई छात्रों ने योग के माध्यम से विभिन्न मुद्राएं बनाकर एवं नृत्य द्वारा सभी में स्वतंत्रता के प्रति जोश भरा। सभी छात्रों एवं शिक्षकों को वस्त्र, स्टेशनरी प्रदान किए।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA