Latest News & Updates

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) में पौधारोपण किया गया
26-08-2012

सेक्टर 44 सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) में रविवार को पौधारोपण किया गया। जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आश्रम के पीठाधिपति श्रीमद् जगदगुरु स्वामी परूषोत्तमाचार्य महाराज के सान्निध्य में उत्साह के साथ पौधारोपण संपन्न हुआ। पीठाधिपति श्रीमद जगदगुरू स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि जीओ और जीने दो में जीव व प्रकृति की सुरक्षा का मूल मंत्र भी निहित है। आज के परिवेश में इसे समझने की जरूरत बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के बिना जीवन नहीं हो सकता है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में जीव व जगत को परमात्मा का ही रूप माना गया है। मानव के लिए वृक्ष और उनकी लताओं को देव तुल्य माना गया है।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी माता और मेघ पिता है। वृक्षों से हमें शांति और स्वास्थ्य प्राप्त होता है। इसलिए सभी को पौधारोपण करने की जरूरत है। इस अवसर पर कुल 65 पौधे लगाए गए। सिद्धदाता आश्रम परिसर, परिक्रमा मार्ग व नारायण गौशाला में कुल 1781 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर स्वामी मधुसूदनाचार्य, डीसी तंवर, गुंजेश्वराचार्य आदि मौजूद थे।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA