Latest News & Updates

नववर्ष एवं गुरु महाराज जी का जन्मोत्सव!!
01-01-2017

आज एक जनवरी को फरीदाबाद स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में हजारों परिवार दर्शन को पहुंचे। इस दिन नववर्ष और पूज्य स्वामी अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का जन्मदिन होने से विशेष हो जाता है।

इस अवसर पर पूज्य स्वामी जी ने भक्तों से एक बुराई छोडऩे का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आदमी गलतियां करता है लेकिन समझदारी से काम लेते हुए वह इन्हें कम कर सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को उसके किए हुए कर्म अवश्य भोगने पड़ते हैं, वह किसी अन्य के कर्म नहीं भोगता है। इसलिए किसी अन्य को कोसना छोडक़र अपने कर्म सुधारने पर ध्यान दें।

इस मौके पर आश्रम की वर्ष भर की गतिविधियों का संकलन वार्षिक पत्रिका "सुदर्शनालोक" एवं नववर्ष के कलैंडर का भी विमोचन महाराजश्री ने किया।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA