Latest News & Updates

स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस
26-01-2017

श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि अनंत श्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने राष्ट्रिय झंडा तिरंगा फहराया और सभी ने सस्वर राष्ट्र गान गाया। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है, लेकिन भारतवासियों को भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। इसके लिए हमारे पास विरासत का सहारा है यानि संस्कृति और संस्कृत। इतिहास गवाह है कि संस्कृत और संस्कृति के बल पर ही भारत विश्वगुरु रहा है और इनके सहारे से ही यह फिर विश्वगुरु होगा। उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों को पारितोषिक भी प्रदान किया।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA