कोरोना काल में समाज सेवा के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम को किया सम्मानित
15-02-2021

कोरोना काल में समाज की सेवा करने के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम को सम्मान प्राप्त हुआ है। प्रशासन ने आश्रम के काम की प्रशंसा करते हुए एक प्रमाणपत्र भी आश्रम के प्रतिनिधियों को सौंपा है।

कोविड 19 काल में समाज की विभिन्न प्रकार से सेवा करने और तत्परता दिखाने के लिए हरियाणा प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्षा श्रीमती सुषमा गुप्ता ने आज आश्रम के प्रतिनिधियों को एक प्रमाणपत्र सौंपा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि आश्रम की ओर से कोविड महामारी काल में अनेक प्रकार से भरपूर सेवा की गई। आश्रम के अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया और लंबे समय तक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचवाया। इसके अलावा आश्रम के बाहर भी लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि वह भी आश्रम के भोजन प्रसारण में साक्षी रही हैं।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA