दीपावली के अवसर पर दिव्यधाम में जले 11 हजार दीये
04-11-2021

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने दिया प्रसाद और आशीर्वाद

सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां 11 हजार मिट्टी के दीये जलाए गए। इस अवसर पर भक्तों ने अपने ईष्ट और गुरु के नाम पर दीये जलाए वहीं अधिपति जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि दीपमालिका के इस पर्व का हमारे जीवन में बड़ा विशेष महत्व है। हमें बाहर किए जाने वाले प्रकाश को अपने जीवन में भी स्वीकार करना चाहिए। इस प्रकाश का अर्थ है हमें अपने जीवन में अच्छाई का संग करना चाहिए। हमें सदगुणों को अपने जीवन में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम को प्रकाश को इसीलिए सजाया जाता है कि जिससे आप लोग भी अपने जीवन में प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

उन्होंने वैकुंठवासी गुरू महाराज की समाधि और दिव्यधाम में भगवान का षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर लोकमंगल के लिए प्रार्थना की और भक्तों को प्रसाद प्रदान किया। दीपावली के इस अवसर पर यहां पहुंचे भक्तों ने दीए जलाए और अपनी मन्नतें मांगी। इस अवसर पर दिव्यधाम रंग बिरंगी रोशनियों में बहुत ही अद्भुत लग रहा था।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA