सिद्धदाता आश्रम में विश्वनाथ कॉरिडोर उद्घाटन का लाइव प्रसारण
13-12-2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज बाबा विश्वनाथ धाम परियोजना के उद्घाटन का लाइव प्रसारण श्री सिद्धदाता आश्रम में किया गया। इस अवसर पर आश्रम के अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्री मोदी ने करोड़ों लोगों की मनोकामना पूरी की है।

आश्रम के सत्संग भवन में प्रोजेक्टर की मदद से यहां श्री गुरु महाराज ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस अवसर पर आश्रम परिसर में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों और भक्तों ने भी इसमें भागीदारी की। श्री गुरु महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बहुत बड़ी सौगात धर्मप्रेमियों को दी है। इस मांग को काफी समय से उठाया जा रहा था। बाबा केदारनाथ विश्वनाथ कॉरिडोर के बनने से धार्मिक यात्राओं पर रहने वाले भक्तों को काफी सहूलियत होगी।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें जनता का दिल लूट रही हैं। हमने वो सब काम किए जिससे देश, संस्कृति और देशवासी अपने होने पर गर्व महसूस कर सकें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है वहीं आज बाबा विश्वनाथ धाम परियोजना देश को समर्पित कर उन्होंने सांस्कृतिक देवदूत होने का काम किया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी की अगुवाई में हरियाणा गीता जयंती महोत्सव मना रहा है। जो लोगों को आज के भौतिक काल में भी अध्यात्म की लौ जला रहा है।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA