श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में गणेश चतुर्थी के दिन संपन्न हुआ अभिषेक
31-08-2022

श्री गणेश चतुर्थी के पर्व पर आज श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में विशेष पूजन अर्चना की गई। इस अवसर पर गणपति के विग्रह का अभिषेक हुआ।

इस अवसर पर दिव्यधाम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि गणपति को प्रथम पूज्य देव माना गया है। किसी भी कार्य को करने से पहले गणपति के पूजन का विधान रखा गया है क्योंकि गणपति सभी विघ्नों को दूर करने वाले हैं और कार्य को संपन्न करवाते हैं। स्वामीजी ने कहा कि गणपति सभी गणों के राजा हैं। वह समस्त गणों को सही दिशा देकर अपने भक्तों के कार्यों को निर्विघ्न करवाते हैं। वह बुद्धि के भी देवता भी हैं। उन्होंने अपनी बुद्धि के बल पर ही माता पिता गौरी महेश को प्रसन्न कर लिया।

जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि हमारे जीवन में पर्वों का बड़ा महत्व होता है। हम पर्व या पर्व के नायक से कुछ न कुछ सीखते हैं। गणेश चतुर्थी से यही सीखना चाहिए कि हमें संसार पर निगाह नहीं टिकानी है फिर भी हर बात को गहराई से देखना है। बातों को पचाने का हुनर रखना है और योग्यता का समय आने पर ही प्रदर्शन करना है। इस अवसर पर स्वामीजी ने सभी को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA