दिव्यधाम में हजारों ने की गौवर्धन पूजा !!
04-11-2013

श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम में सोमवार को विधि विधान से श्री गौवर्धन पूजन संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भागीदारी कर जीवन में सुख एवं संपन्नता की प्रार्थना की। दिव्यधाम के अधिपति श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सविधि श्री गौवर्धन महाराज की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को ही गौवर्धन महाराज के रूप में पूजा जाता है जिन्होंने इंद्र के दर्प को तोडऩे के लिए पर्वत को अपने नख पर धारण कर गौपालकों की रक्षा की। ऐसा कर भगवान ने सभी को संदेश भी दिया कि गौ पालकों के इस देश में जब तक गौधन का रक्षण एवं संवर्धन होता रहेगा, तब तक कोई हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकेगा। भगवान के इस रूप को आज सभी को स्वीकार करना होगा तभी देश तरक्की की ओर चलेगा। उन्होंने बताया कि दिव्यधाम की ओर से संचालित गौशाला में सैकड़ों सक्त व असक्त गौओं की सेवा होती है। इस सेवा में लगे सेवादार भी पुण्य के भागी बन रहे हैं। इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने भक्तों को प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में भक्त जुटे जिन्होंने अपने मंगल की कामना की।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA