दिव्यधाम में अरदास करने पहुंचे अमर सिंह
01-01-1970

राष्ट्रीय लोकदल नेता एवं राज्यसभा सांसद अमर ङ्क्षसह रविवार दोपहर सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में पहुंचे। उन्होंने यहां अरदास लगाई और श्रीमद् जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के दर्शन भी किए।

हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने यहां श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पहुंचकर कल्याण की कामना की। उन्होंने यहां पर संस्थापक वैकुंठवासी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज की प्रतिमा पर माथा नवाया और उनसे प्रार्थना की। उन्होंने सविधि श्री लक्ष्मीनारायण भगवान के दरबार पर भी माथा टेका। उन्होंने श्रीमद् जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज के दर्शन कर व्यक्तिगत विचार विमर्श भी किया। अमर सिंह ने बताया कि दिव्यधाम स्वत: अनुभूत दिव्य स्थल है जहां पर आने वालों को असीम शांति प्राप्त होती है। स्वामीजी से मुलाकात के बाद निकले ङ्क्षसह के चेहरे पर एक शांति एवं प्रसन्नता का भाव देखा गया। करीब 11 बजे यहां पहुंचे अमर सिंह करीब 12.30 बजे दोपहर यहां से निकले।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA