नामदान - 18 जनवरी 2017
18-01-2017

गुरु की कृपा से बनते हैं बिगड़े काम - सद्गुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज श्री रामानुज संप्रदाय के पवित्र तीर्थ क्षेत्र श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि गुरु का ज्ञान व्यक्ति को सच्चाई के रास्ते पर ले जाता है। इसलिए गुरु पर अटूट विश्वास रखना चाहिए।

महाराज ने कहा कि गुरु की शरण पाने के बाद व्यक्ति के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आते हैं। वह अपने जीवन का अर्थ समझ जाते हैं और उसी अनुसार कर्म करते हैं। इसके बाद भी यदि शिष्य कुछ गलत करता है तो गुरु उसको संभालते हैं। इस प्रकार व्यक्ति सदराह पर चलने लगता है और परमात्मा हमसे इतनी ही उम्मीद करते हैं। उन्होंने यहां पंचविधि से 109 व्यक्तियों को नामदान दीक्षा दी। भक्तों को रामानुज संप्रदाय में दीक्षित करने के लिए तय पांचों विधियों यज्ञ, यज्ञोपवीत, नाम, ताप और शरणागति से गुजारा गया।



लिस्टिंग के लिए वापस


Site by Magnon\TBWA